सुवेंदु अधिकारी ने सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में रोजगार का नया दौर

On: May 11, 2026 3:36 PM
Follow Us:

कोलकाता: अब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए सीएम बन चुके हैं। सीएम पद की शपथ लेने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में उन्होंने 6 बड़े फैसले लिए। उनके द्वारा लिए गए ये फैसले राज्य की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई बड़े बदलाव लायेंगे।

अटकी पड़ी सरकारी नौकरियों की भर्ती अब युद्धस्तर पर शुरू

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

सुवेंदु अधिकारी ने सबसे बड़ा ऐलान राज्य के युवाओं के लिए किया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि  2015 के बाद से अटकी पड़ी सभी सरकारी भर्तियों को अब युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीते कई वर्षों से भर्ती परीक्षाओं में धांधली और देरी के आरोप लगते रहे हैं। नई कैबिनेट की ओर से फैसला लिया है कि राज्य में रुकी हुई सभी भर्तियों को पारदर्शी तरीके से बहाल किया जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना लागू

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

इसके साथ ही अब राष्ट्रीय और सीमा सुरक्षा, आयुष्मान भारत योजना को लागू करने के फैसला लिया गया। नए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में अब तक अटके हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में अफसरों की केंद्रीय ट्रेनिंग और प्रतिनियुक्ति (Deployment) पर रोक लगी थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल के IAS और IPS अफसर केंद्रीय ट्रेनिंग ले सकेंगे, जिससे राज्य के प्रशासन में सुधार होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment