Bank of Baroda jobs 2026: सरकारी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार क की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून 2026 है।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री
- स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ डेट 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम : 20 वर्ष
- अधिकतम : 28 वर्ष
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति : 5 वर्ष की छूट
- ओबीसी : 3 वर्ष की छूट
- दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए + जीएसटी
- दिव्यांग : 400 रुपए + जीएसटी
- एससी, एसटी : नि:शुल्क
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
स्टाइपेंड :
15 हजार रुपए प्रतिमाह
एग्जाम पैटर्न :
| सब्जेक्ट | क्वेश्चंस | मार्क्स |
| जनरल / फायनेंशियल अवेयरनेस | 25 | 25 |
| क्वांटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड | 25 | 25 |
| कंप्यूटर नॉलेज | 25 | 25 |
| जनरल इंग्लिश | 25 | 25 |
| टोटल | 100 | 100 |
कैसे करें आवेदन:
- ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक चुनें।
- नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
- यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।





