CRPF Recruitment 2026: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर- मेल/ फीमेल) के 9175 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती पर आवेदन के लिए आज यानि की 19 मई 2026 को आखिरी तारीख है। इच्छुक और योग्य आवेदक ऐसे में बिना देरी करे हुए आज जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
फॉर्म में करेक्शन की तारीख
फॉर्म भरने में किसी प्रकार की गलती हो गई है तो ऐसे उम्मीदवार 21 से लेकर 23 मई 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन
एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से CRPF की ऑफिशियल वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है।
- सीआरपीएफ भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बाद भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर apply here पर क्लिक करना होगा।
- मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
- अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करनी है।
- फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।





