SBI में 800 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

On: May 17, 2026 3:22 PM
Follow Us:

SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। बता दें कि कुल 821 पदों पर कॉन्करेंट ऑडिटर यानी समवर्ती लेखा परीक्षकों के पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 या उससे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए योग्यता

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन
रिटायर्ड SBI अधिकारीडिटेल
सेवानिवृत्ति की स्थितिउम्मीदवारों को एसबीआई की सेवा से विशेष रूप से 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होना चाहिए।
सेवानिवृत्ति के समय ग्रेडअधिकारियों को MMGS-III, SMGS-IV/V, या TEGS-VI के वेतनमान में सेवानिवृत्त होना चाहिए।
उम्र सीमानई नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र 63 साल है। नियुक्ति स्वयं अधिकारी के 65 साल की उम्र तक जारी रह सकती है।
कार्य अनुभवयह बेहतर होगा कि सेवानिवृत्त कर्मियों के पास क्रेडिट, ऑडिट या फॉरेक्स यूनिट में कार्य अनुभव हो।

कैसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए एसबीआई की करियर वेबसाइट https://www.sbi.bank.in/web/careers/current-openings पर जायें।
  2. फिर ऑनलाइन फॉर्म को भरें।
  3. उसके बाद आपको एक अस्थायी रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड मिलेगा, जिसका उपयोग आप फाइनल सबमिशन से पहले डिटेल्स को दोबारा खोलने और उसे एडिट करने के लिए (तीन बार तक) कर सकते हैं।
  4. अब आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपियां निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करनी होंगी।
  5. सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें और फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  6. आखिर में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर लेकर सुरक्षित रख लें।

कितना होगा वेतन

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन
  • एमएमजीएस-III: 45,000 रुपये महीना
  • एसएमजीएस-IV: 50,000 रुपये महीना
  • एसएमजीएस-वी: 65,000 रुपये महीना
  • टीईजीएस-VI: 80,000 रुपये महीना

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment