SBI में 4 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती

On: May 13, 2026 11:59 AM
Follow Us:

SBI Recruitment 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकलने वाली है। यह भर्ती बैंक की नई लोन कलेक्शन और रिकवरी टीम के लिए की जाएगी। यह बढ़ते लोन पोर्टफोलियो और RBI के नए नियमों को देखते हुए SBI अपनी रिकवरी व्यवस्था को मजबूत करना चाहता है।

3 से 4 हजार कर्मचारियों की होगी भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तकरीबन 3 से 4 हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगा। यह भर्ती 1 साल के भीतर चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।

RITES में व्यक्तिगत सलाहकार के पदों पर भर्ती, 26 मई तक कर सकते हैं आवेदन

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी होगा। बैंकिंग, फाइनेंस, फील्ड वर्क या रिकवरी सेक्टर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

आवेदन करने के लिए आयु सीमा

दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती, वरिष्ठ उम्मीदवारों को भी मौका

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष के बीच हो सकती है। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जायेगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फील्ड स्किल टेस्ट जैसी प्रक्रिया अपना सकता है। कुछ पदों पर अनुभव के आधार पर भी चयन किया जा सकता है।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1055 वैकेंसी, 14 मई तक कर सकते हैं आवेदन

कितना होगा वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन लगभग 25000 रुपये से 40000 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment