Punjab Sindh Bank ने जारी कर दिया LBO एडमिट कार्ड, 10 मई को होगी परीक्षा

On: May 4, 2026 12:26 PM
Follow Us:

Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card: हाल ही में पंजाब और सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे ऑफिशियल वेबसाइट punjabandsind.bank.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

10 मई 2026 को देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिड कार्ड अनिवार्य है। इसलिए इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर लें।

1,000 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 1,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के पश्चात उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय को ध्यान से जांच लेना चाहिए। अगर इसमें कोई गलती है तो तुरंत संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।

परीक्षा के दिन अपने साथ जरूर रखें ये दस्तावेज

परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले उम्मीदवार अपने पास एडमिड कार्ड के साथ-साथ फोटो चिपका हुआ कॉल लेटर, एक फोटो कॉपी पहचान पत्र की और मूल पहचान पत्र भी रख लें। मान्य पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड (Aadhaar), पैन कार्ड (PAN), पासपोर्ट (Passport), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License), वोटर आईडी (Voter ID), बैंक पासबुक या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी आईडी कार्ड स्वीकार किए जाएंगे।

जिला न्यायालय अंबाला में क्लर्क पदों पर भर्ती, 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन

घर बैठे ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें एडमिड कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद “Punjab and Sindh Bank LBO Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

पेपर लीक मामला सामने आने के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment