झारखंड में लैबोटरी अस्टिटेंट के 611 पदों पर बंपर भर्ती

On: May 9, 2026 2:28 PM
Follow Us:

JSSC Recruitment 2026: झारंखड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से लैबोटरी अस्टिटेंट के कुल 611 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वहीं भर्ती के फॉर्म में सुधार 5 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। 

भर्ती संगठनझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
कुल पोस्ट611
पद का नामलैबोरेटरी असिस्टेंट
अप्लाई मोडऑनलाइन
योग्यतापद अनुसार
आयु सीमाअधिकतम 40 वर्ष तक
चयन प्रक्रियाप्रिलिमिनरी एग्जाम, मेंस एग्जाम, डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन
आवेदन तिथी1 जून 2026
अंतिम तिथि30 जून 2026
ऑफिशियल वेबसाइटjssc.nic.in

कुल 611 पदों पर होगी भर्ती

युवाओं के लिए खुशखबरी: भारत सरकार के इस पोर्टल पर मिल रही है work from home jobs
पदो का नामपदो की संख्या
असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट02
असिस्टेंट वेक्टर बोर्न डिसीज कंट्रोल ऑफीसर04
इंस्पेक्टर42
ब्लॉक स्टैटिकल सुपरवाइजर/ जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट /इन्वेस्टिगेटर288
डेयरी टेक्निकल ऑफीसर72
फिशरीज एक्सटेंशन सुपरवाइजर78
ऑडिटर145
जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट06
लैबोरेटरी असिस्टेंट फिजिक्स17
लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री)17

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • असिस्टेंट एंटोमोलॉजिस्ट:- इस पद के लिए जूलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • असिस्टेंट वेक्टर बोर्न डिसीज कंट्रोल ऑफीसर:- विज्ञान संकाय (साइंस) में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
  • इंस्पेक्टर:- साइंस में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।
  • ब्लॉक स्टैटिकल सुपरवाइजर/ जूनियर स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट /इन्वेस्टिगेटर:- कैंडिडेट्स को मैथ्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स में बैचलर डिग्री की होनी चाहिए।
  • डेयरी टेक्निकल ऑफीसर:- डेयरी टेक्नोलॉजी/ डेयरी साइंस में बैचलर डिग्री की होनी चाहिए।
  • फिशरीज एक्सटेंशन सुपरवाइजर:- फिशरीज साइंस या जूलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • ऑडिटर:- मैथ, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिक्स में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट:- फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री, मेडिसिन या इससे संबंधित डिप्लोमा के साथ ड्रग टेस्टिंग में कम से कम 6 माह का एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • लैबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स):- फिजिक्स के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री):- केमिस्ट्री के साथ बैचलर डिग्री।

आयु सीमा

जनरल, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए 35 वर्ष, जबकि ईबीसी, बीसी पुरुष के लिए 37 वर्ष निर्धारित की गई है। और एससी, एसटी के लिए 40 वर्ष आयु सीमा रखी गई है। दिव्यांग उम्मीदवार के तहत आने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी।

BPSC के 1230 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

कैसे करें आवदेन

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  2. सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके सभी डीटेल्स दर्ज करें।
  3. इसके बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  4. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें।
  5. इसके बाद अपना आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आप अपना आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
Apply NowClick Here

UPPSC के 182 पदों पर बंपर भर्ती, 1.5 लाख से अधिक मिलेगा वेतन

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment