SSC में हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 14 मई तक कर सकते हैं आवेदन

On: May 4, 2026 1:35 PM
Follow Us:

SSC Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, और विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर से जुड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनकी हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ है वो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

14 मई तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया 3 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है जो 14 मई 2026 तक जारी रहेगी। आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार को 19-20 मई सुधार का मौका भी दिया जाएगा। इसी साल अगस्त और सिंतबर के महीने तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के अंतर्गत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर जैसे पदों पर नियुक्तियां होगी। ये पद केंद्रीय सचिवालय, सशस्त्र बल मुख्यालय और अन्य मंत्रालय एवं विभागों में भरे जायेंगे।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी-अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही दूसरी भाषा डिग्री स्तर पर एक विषय के रूप में शामिल होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के पास हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

 उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन शुल्क 100 रुपये तय है। वहीं महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों को फीस में छूट दी गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

कैसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  3. कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आवेदन फार्म में जरूरी जानकारी भरें।
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. अंत में फीस का पेमेंट करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment