भारतीय आर्मी में टीजीसी-144 भर्ती शुरू, अविवाहित इंजीनियरिंग ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

On: May 14, 2026 10:05 AM
Follow Us:

Indian Army TGC-144: भारतीय सेना की ओर से टीजीसी-144 भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। जनवरी 2027 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए अविवाहित इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पुरुष आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून 2026 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

30 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन
  • सिविल इंजीनियरिंग – 8 पद
  • कंप्यूटर साइंस – 6 पद
  • इलेक्ट्रिकल – 2 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स – 6 पद
  • मैकेनिकल – 6 पद
  • अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम – 2 पद
  • कुल पद – 30


अन्य इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बायो मेडिकल, केमिकल, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, माइनिंग, रबर टेक्नोलॉजी और कई अन्य विषय शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

सबसे अहम और ध्यान देने वाली बात इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में BE/B.Tech या M.Sc Computer Science की डिग्री होना अनिवार्य है।

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनका अंतिम परिणाम 1 जनवरी 2027 तक घोषित हो जाए। विदेशी विश्वविद्यालयों से इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

शारीरिक मानदंड

  • 2.4 किलोमीटर दौड़ – 10 मिनट 30 सेकंड
  • 40 पुश-अप
  • 6 पुल-अप
  • 30 सिट-अप
  • स्क्वाट्स और लंजेस के निर्धारित सेट
  • तैराकी की सामान्य जानकारी

कैसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Officer Entry Apply/Login” सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं।
  2. रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर और 10वीं का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।
  3. सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन फॉर्म भरते समय CGPA को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार प्रतिशत में बदलकर ही दर्ज करें।
  4. भारतीय सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन जमा होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  5. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी चाहिए।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment