Indian Army में CSBO ग्रेड-II की 190 पदों पर भर्ती, कैसे कर सकते हैं आवेदन

On: May 3, 2026 12:30 PM
Follow Us:

Indian Army Recruitment 2026: भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से सिविलियन पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत CSBO ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती की जाएगी। इंडियन आर्मी हेडक्वार्टर-2 सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर पणजी गोवा की ओर से यह भर्ती निकाली गई है। देशभर के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 31 मई 2026 तक जारी रहेगी। ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

190 पदों पर होगी भर्ती

CSBO ग्रेड-II के 190 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके अंतर्गत अनारक्षित वर्ग के 94 पद, अनुसूचित जाति के 22 पद, अनुसूचित जनजाति के 12 पद, ओबीसी के 43 पद, ईडब्ल्यूएस के 19 पद, दिव्यांग के 12 और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 20 पद शामिल है।

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कम से कम किसी शैक्षणिक मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही साथपीबीएक्स यानी टेलीफोन स्विच बोर्ड हैंडलिंग का कम से कम 6 महीने का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पहले सभी जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से जांच लेना होगा।

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

जिला न्यायालय अंबाला में क्लर्क पदों पर भर्ती, 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन

लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी और रीजनिंग जैसे विशेष शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को आगे प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो क्वालीफाइंग नेचर के होंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भरना होगा
  2. आवेदन फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में सही तरीके से भरना जरूरी है
  3. भरे हुए फॉर्म को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ ईमेल करना होगा आवेदन के साथ आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेट, PBX एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जोड़ना अनिवार्य है
  4. आवेदन भेजने के लिए ईमेल आईडी: sunshine.rise@nic.in ईमेल के सब्जेक्ट में “CSBO Application + अपना नाम” लिखना जरूरी है
  5. अधूरे आवेदन या अंतिम तिथि के बाद भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे
  6. आवेदन से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें
  7. सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी पहले से तैयार रखें
  8. ईमेल भेजते समय सभी जानकारी सही और पूरी तरह भरी होनी चाहिए

पेपर लीक मामला सामने आने के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment