हरियाणा PGT भर्ती 2026: 1672 पदों के लिए एडमिड कार्ड जारी, 17 मई को होगी परीक्षा

On: May 11, 2026 3:56 PM
Follow Us:

हरियाणा PGT भर्ती 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 17 मई को दो प्रमुख परिक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और हरियाणा विकास व पंचायत राज विभाग में लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होने वाला है। 17 मई को परीक्षा सुबह 10 बजे से और दोपहर में 1 बजे आयोजित होगी।

11 मई से एडमिड कार्ड कर सकते हैं डाउनलोड

अभियर्थी 11 मई यानि की आज से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभियर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रवेश पत्र A-4 साइज के पेपर पर निकाल लें, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके।

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

1672 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा

हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस PGT के 1672 पदों (1594 रेस्ट ऑफ हरियाणा, 78 मेवात कैडर) पर भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड आज से जारी होंगे। इसमें 100 अंक का स्क्रीनिंग टेस्ट (2 घंटे) और 150 अंक का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (3 घंटे) शामिल किया गया।

इन पदों के लिए आवेदन के लिए हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 9 मार्च 2026 तक आवेदन मांगे गए थे।

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

जानिए कितना होगा पे-स्केल

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के अंतर्गत रुपये 47,600 – रुपये 1,51,100 का पे स्केल मिलेगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिड कार्ड

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती
  1. सबसे पहले Haryana Public Service Commission की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. PGT Computer Science (Advt. No. 23/2026) या Lecturer IT (Advt. No. 19/2026) लिंक चुनें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  5. लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. सभी विवरण जांचने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  7. एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment