BSNL Recruitment 2026 : BSNL में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

On: February 9, 2026 8:29 AM
Follow Us:

BSNL Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। BSNL ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनीं के पदों पर आवेदन मांगे है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा।

BSNL SET भर्ती 2026
BSNL की यह भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरु हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए
टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, कंप्यूटर साइंस, IT, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन में फुल टाइम बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर जरूरी हैं।

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

फाइनेंस स्ट्रीम में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट होना जरूरी है।

उम्र सीमा और छूट
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है।

सैलरी कितनी मिलेगी
इस भर्ती में सिलेक्टिड उम्मीदवारों को आईडीए ई-3 पे स्केल के तहत सैलरी दी जाएगी। शुरुआती सैलरी 24,900 रुपये होगी, जो बढ़कर 50,500 रुपये प्रति माह तक जा सकती है।

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

आवेदन शुल्क कितना देना होगा
इन पदों पर आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 2,500 रुपये जमा करानी होगी। वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1,250 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी
BSNL सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 में चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी और अंत में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment