देश भर में यूनियन बैंक के अप्रेंटिस के 1865 पदों पर आवेदन शुरू, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा मौका

On: May 3, 2026 11:50 AM
Follow Us:

UBI Apprentice Recruitment 2026: जो युवा सरकारी बैंक में नौकरी करने इच्छुक हैं उनके लिए सुनहरा मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) की ओर से देशभर में अप्रेंटिस के 1865 खाली पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तक है।

आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पास होना जरूरी है। 1 अप्रैल 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों की उम्र में छूट दी जाएगी।

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती

कितना है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल लिंक के माध्यम से सही जानकारी भरकर पूरे फॉर्म को भरें। फॉर्म भरने के साथ सभी उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना जरूरी है। शुल्क जमा न करने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 944 रुपये का भुगतान करना होगा। जनरल एवं ओबीसी महिला अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 708 रुपये जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए शुल्क 236 रुपये निर्धारित है।

जिला न्यायालय अंबाला में क्लर्क पदों पर भर्ती, 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन

अलग-अलग राज्य के अनुसार भर्ती

इस भर्ती के अनुसार देश भर में 1865 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।

  • आंध्र प्रदेश: 303 पद
  • असम: 29 पद
  • बिहार: 60 पद
  • चंडीगढ़: 6 पद
  • छत्तीसगढ़: 25 पद
  • दादरा और नगर हवेली: 1 पद
  • दमन और दीव: 1 पद
  • गोवा: 5 पद
  • गुजरात: 58 पद
  • हरियाणा: 30 पद
  • हिमाचल प्रदेश: 1 पद
  • जम्मू कश्मीर: 2 पद
  • झारखंड: 34 पद
  • कर्नाटक: 131 पद
  • केरल: 39 पद
  • लद्दाख: 1 पद
  • लक्षद्वीप: 1 पद
  • मध्य प्रदेश: 116 पद
  • महाराष्ट्र: 196 पद
  • मेघालय: 1 पद
  • नागालैंड: 1 पद
  • दिल्ली: 48 पद
  • ओडिशा: 58 पद
  • पुदुचेरी: 1 पद
  • पंजाब: 21 पद
  • राजस्थान: 32 पद
  • सिक्किम: 2 पद
  • तमिलनाडु: 95 पद
  • तेलंगाना: 164 पद
  • त्रिपुरा: 1 पद
  • उत्तराखंड: 10 पद
  • उत्तर प्रदेश: 3335 पद
  • पश्चिम बंगाल: 56 पद

पेपर लीक मामला सामने आने के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment