Group C Bharti: हरियाणा में Group-C के 4227 पदों पर आवेदन शुरू, फटाफट करें चेक

On: February 9, 2026 6:02 PM
Follow Us:

Group C Bharti: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी के 4227 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें स्टाफ नर्स, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर, डाइटिशियन, फॉरेस्ट गार्ड, जूनियर इंजीनियर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन और लीगल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी।

विभिन्न विभागों में ग्रुप C पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत यह भर्ती निकाली गई है। CET पास कर चुके युवा इन पदों के लिए 9 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।यह भर्ती CET स्कोर के आधार पर होगी।

Indian Army में CSBO ग्रेड-II की 190 पदों पर भर्ती, कैसे कर सकते हैं आवेदन

सिलेक्शन प्रक्रिया में CET स्कोर और उसके बाद पद-विशिष्ट चरण शामिल होंगे। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार भिन्न हो सकती है।

देश भर में यूनियन बैंक के अप्रेंटिस के 1865 पदों पर आवेदन शुरू, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा मौका

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भर्ती की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत ग्रुप सी के विभिन्न पदों हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी कुल 4227 पदों पर अपना आवेदन नौ फरवरी से लेकर 23 फरवरी 2026 रात 11.59 बजे तक दे सकते हैं।

बिहार में नौकरी का सुनहरा मौका: ज्यूडिशियल अकादमी में 8 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment