RBI में Grade B ऑफिसर बनने का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

On: May 4, 2026 1:09 PM
Follow Us:

RBI Grade B Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आरबीआई में ग्रेड बी के ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 तक है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन
  1. ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  2. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
  3. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर पूरी की हो।

कितना है आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 850 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से 100 रुपये इंटीमेशन फीस जमा करनी होगी।

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment