यूनियन बैंक में नौकरी करने में करने का सुनहरा मौका, 1800 से अधिक पदों पर निकली है भर्ती

On: May 7, 2026 2:40 PM
Follow Us:

UBI Recruitment 2026: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही शानदार मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अप्रेंटिस के 1,865 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अंतर्गत देश के कुल 1865 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में ज्यादा पद दिए गए हैं, वहीं छोटे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम पद रखे गए हैं।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक भर्ती

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 335 पदों पर भर्ती निकाली गई है। वहीं महाराष्ट्र में 196, तेलंगाना में 164, कर्नाटक में 131, मध्य प्रदेश में 116 और तमिलनाडु में 95 पद दिए गए हैं। जबकि बिहार, दिल्ली, गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी अच्छी संख्या में पद उपलब्ध हैं।

HSSC Group-C Bharti: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, स्टेनो टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पद बढ़े

क्या है शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की डिग्री 1 अप्रैल 2022 के बाद की होनी चाहिए। आप जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

कितनी है आयु सीमा

HKRN Driver Vacancy: हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 200 ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in⁠ पर जायें।
  2. वहां Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद उम्मीदवार NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  5. सभी डीटेल्स भरने के बाद अंत में फॉर्म सबमिट करके।
  6. उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

SBI CBO Vacancy 2026: स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment