बिना परीक्षा बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 13 मई तक कर सकते हैं आवेदन

On: May 6, 2026 2:00 PM
Follow Us:

Bank of Baroda Recruitment 2026: ऐसे युवा जिन्हें खेल के मैदान में रहना बहुत पसंद है और उन्हें तलाश है सरकारी नौकरी की। ऐसे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। खेल में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती निकाली है। स्पेशल भर्ती के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पोर्ट्स पर्सन को नौकरी मिल सकेगी। बैंक की ओर से कबड्डी, क्रिकेट, टेबल टेनिस जैसे चार खेलों के स्पोर्ट्स पर्सन के लिए वैकेंसी निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स कोटे से होगी सीधे भर्ती

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर आवेदन पत्र जारी हो चुका है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 13 मई 2026 से पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं। स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के अंतर्गत फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मई को रात 11.59 बजे तक की है। इस पद पर भर्ती के लिए 12 अप्रैल 2026 से आवेदन प्रक्रिया जारी है।

जानिए कितनी है वैकेंसी

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन
  1. क्रिकेट- 9
  2. कबड्डी- 11
  3. टेबल टेनिस- 2
  4. फुटबॉल- 8

आवेदन करने के लिए योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता वाले आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसे स्पोर्ट्सपर्सन जिन्हें राज्य या केंद्र शासित या राष्ट्रीय या फिर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता आदि में मेडल मिला हो।
  • न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 28 साल निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती
  1. बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जायें।
  2. होमपेज पर करियर सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ‘Current Opportunities’ पर क्लिक करें।
  4. यहां लेटेस्ट भर्ती में स्पोर्ट्स पर्सन वैकेंसी शो होगी, उस पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  6. पहली बार आए हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपना लें।
  7. लॉगिन हो जाने के बाद स्क्रीन पर आवेदन पत्र दिखाई देगा।
  8. सभी मांगी जा रही जानकारी को भर देने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें।
  9. फॉर्म भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन पत्र को जमा कर दें।
  10. इसके बाद फॉर्म के कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें और डाउनलोड कर लें।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment