Indian Army TES-56 2026: भारतीय सेना की ओर से 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-56) भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 12 जून 2026 तक है।
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 90 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय सेना की तरफ से पूर्ण रूप से स्पष्ट कर दिया गया है कि ये पद अस्थायी हैं और संगठन की जरूरतों तथा प्रशिक्षण क्षमता के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है। केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएगें।
कौन कर सकता है आवेदन
TES-56 भर्ती केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा पीसीएम विषयों के साथ पास होना जरूरी है।
इसके साथ ही उम्मीदवार का JEE (Mains) 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय JEE Main 2026 का एप्लीकेशन नंबर भरना होगा।
उम्मीदवारों के 12वीं कक्षा में PCM विषयों में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिशत केवल कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर ही तय किया जाएगा।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 16½ वर्ष और अधिकतम 19½ वर्ष होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- “Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें।
- सभी दस्तावेज और विवरण सही तरीके से अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
- सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग JEE Main 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर होगी। इसके बाद ही चयनित उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- SSB इंटरव्यू लगभग 5 दिनों तक चलेगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम मेरिट सूची केवल SSB इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि केवल SSB पास करने से अंतिम चयन सुनिश्चित नहीं होगा। अंतिम चयन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।





