बिना इंटरव्यू FRI में नौकरी करने का मौका, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

On: May 8, 2026 4:02 PM
Follow Us:

FRI Recruitment 2026: फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) ने कई पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल 91 पदों पर भर्ती होने वाली है। इसमें फॉरेस्ट गार्ड, लोअर डिवीजन क्लर्क, तकनीशियन, स्टेनोग्राफर, स्टोर कीपर और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे कई पद शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास होना चाहिए। कुछ पदों के लिए आईटीआई या संबंधित विषय में डिग्री भी मांगी गई है। वहीं फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए शारीरिक मानक भी तय किए गए हैं। पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिलाओं की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उम्मीदवारों को पैदल चलने की परीक्षा भी देनी होगी।

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

क्या है आयु सीमा

उम्र सीमा में अलग-अलग पदों के लिए रखी गई है। न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र तकरीबन 27 से 30 साल तय की गई है। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन

कई चरणों के तहत उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद वर्णनात्मक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में निबंध और आवेदन पत्र लिखना होगा। कुछ पदों के लिए कौशल परीक्षा, टाइपिंग परीक्षा, ट्रेड परीक्षा और शारीरिक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद होगा।

आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले fri.icfre.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद भर्ती सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • फिर आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  • अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment