Haryana: हरियाणा में शिक्षकों से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा सरकार की शिक्षक तबादला नीति 2025 के तहत ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव का डीटेल्ड कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे अपने जिले के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचायों और शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर पर्सनल और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट व वेरिफिकेशन करने के लिए निर्देश दे दें। Haryana News
जारी हुआ ऑर्डर
मिली जानकारी के अनुसार, कपल केस के अंक पाने के लिए अंडरटेकिंग कंपल्सरी करते हुए फॉर्म भी जोड़ा गया है। हालांकि, इसमें तबादले की तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह ऑर्डर वीरवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी किया है। आदेश के मुताबिक, 10 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक शिक्षक अपने प्रोफाइल अपडेट और उसका सत्यापन करेंगे। इसके बाद 19-20 दिसंबर को मेरिट अंक की गणना और प्रारंभिक लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। Haryana News
नहीं हुआ ट्रांसफर
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक 21- 27 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते है। जिला और राज्य स्तर की समिति क्रमशः 28 दिसंबर से 10 जनवरी तक दावों और आपत्तियों का फैसला लेगी। लास्ट लिस्ट 11- 12 जनवरी को पब्लिश होगी। साल 2022 के बाद शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हुआ है। इसके लिए रेंशलाइजेशन करवाने के लगभग 3 महीने बाद शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। Haryana News
विभाग की तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार, हसला के राज्य प्रधान सिंधु का कहना है कि शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी शेड्यूल सिर्फ अध्यापकों का डाटा अपडेट करने तक सीमित है। इसमें तबादले कब शुरू होंगे इसके बारे में कुछ नहीं दिया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, करीबन 1 महीने के लंबे डेटा अपडेट शेड्यूल से साफ है कि तबादलों को लेकर अभी शिक्षा विभाग की तैयारी अधूरी है। अभी विभाग की पूरी तैयारी नहीं हुई है।





