भारतीय रेलवे में 6565 टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती

On: May 19, 2026 9:57 AM
Follow Us:

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 02/2026) को जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में कुल 6565 पदों पर नियुक्तियां की जायेगी। भर्ती टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए होगी।

6565 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 6565 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें:

पद का नामपदों की संख्या
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)323
टेक्नीशियन ग्रेड-III6242

कब से शुरू होंगे आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 29 जुलाई 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कहा है कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधार कार्ड की जानकारी और 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण का मिलान जरूर कर लें।

रेलवे में निकली है बंपर भर्ती, बिना इंटरव्यू के होगा सिलेक्शन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 6565 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें:

पद का नामपदों की संख्या
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)323
टेक्नीशियन ग्रेड-III6242

कब से शुरू होंगे आवेदन

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 30 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 29 जुलाई 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कहा है कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधार कार्ड की जानकारी और 10वीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण का मिलान जरूर कर लें।

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)

SBI में अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती, कैसे करें आवेदन
  • फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / आईटी / इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी डिग्री
  • इन विषयों के संयोजन के साथ बीएससी
  • बीई / बीटेक डिग्री
  • संबंधित विषय में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा


टेक्नीशियन ग्रेड-III (S&T ट्रेड)

  • 12वीं पास (फिजिक्स और मैथ्स विषय के साथ)
  • 10वीं पास के साथ NCVT / SCVT से आईटीआई प्रमाणपत्र


टेक्नीशियन ग्रेड-III (अन्य ट्रेड)

  • 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

पदआयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल18 से 33 वर्ष
टेक्नीशियन ग्रेड-III18 से 30 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कितना होगा वेतनमान

  • टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद Level-5 के अंतर्गत आएगा, जिसमें शुरुआती वेतन 29,200 रुपये होगा।
  • टेक्नीशियन ग्रेड-III पद Level-2 के तहत होगा और शुरुआती वेतन 19,900 रुपये रहेगा।

आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका,अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस500 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी250 रुपये

फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment