RITES में व्यक्तिगत सलाहकार के पदों पर भर्ती, 26 मई तक कर सकते हैं आवेदन

On: May 13, 2026 1:19 PM
Follow Us:

RITES Vacancy 2026: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस राइट्स ने विभिन्न विभागों में व्यक्तिगत सलाहकारों के 35 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर बीटेक/बीई और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26 मई (रात 11:59 बजे तक) ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यहां जाने आवेदन करने के लिए जरूरी शर्तें

दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती, वरिष्ठ उम्मीदवारों को भी मौका
पदशैक्षणिक योग्यताअनुभव
मुख्य रेजिडेंट इंजीनियर (वायडक्ट)सिविल इंजीनियरिंग डिग्री15 साल, रेलवे पुल/वायडक्ट निर्माण अनुभव
वरिष्ठ भू-तकनीकी विशेषज्ञM.Tech (Geo-technical)12 साल, मिट्टी/नींव जांच में अनुभव
डिजाइन विशेषज्ञ (सिग्नलिंग/इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा/डिग्री8-10 साल, रेलवे सिग्नलिंग/डिजाइन अनुभव
भूविज्ञानी/भू-तकनीकी विशेषज्ञMSc/M.Tech भूविज्ञान10 साल, रेलवे/हाईवे जांच कार्य
प्रोजेक्ट इंजीनियर (कट एंड कवर)सिविल डिप्लोमा/डिग्री7-10 साल, सुरंग निर्माण अनुभव
अनुबंध/क्वालिटी/बिलिंग विशेषज्ञसिविल डिप्लोमा/डिग्री7-10 साल, टेंडर/बिलिंग/कॉस्ट अनुभव
वरिष्ठ रेजिडेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/सिग्नलिंग)इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा/डिग्री7-10 साल, रेलवे इलेक्ट्रिक/सिग्नलिंग अनुभव
डिजाइन/क्यूएस/प्लानिंग इंजीनियरडिप्लोमा/डिग्री (सिविल/इलेक्ट्रिकल)4-7 साल, डिजाइन/प्लानिंग/क्वालिटी
वरिष्ठ डिजाइन विशेषज्ञ (सिविल)सिविल डिप्लोमा/डिग्री5-7 साल, रेलवे संरचना डिजाइन
वरिष्ठ QA/QC विशेषज्ञसिविल डिप्लोमा/डिग्री7-10 साल, क्वालिटी कंट्रोल अनुभव


आयु सीमा

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1055 वैकेंसी, 14 मई तक कर सकते हैं आवेदन

सबसे बड़ी बात इन पदों पर 63 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नौकरी की शुरुआत 12 महीने (1 साल) के लिए होगी, लेकिन काम और प्रदर्शन अच्छा होने पर इसे हर साल बढ़ाया जा सकता है। जरूरी बात 65 साल की उम्र से ज्यादा नौकरी नहीं मिलेगी।

वेतनमान

SBI में 4 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती
पदमासिक वेतन
मुख्य निवासी अभियंता/वरिष्ठ भू-तकनीकी विशेषज्ञ1,25,000
प्रोजेक्ट इंजीनियर (कट एंड कवर)1,30,000
भूविज्ञानी/भू-तकनीकी विशेषज्ञ1,10,000
उप मुख्य डिजाइन विशेषज्ञ (साइंस/इलेक्ट्रिकल)80,000
वरिष्ठ अनुबंध/QA/QC विशेषज्ञ70,000 – 80,000
वरिष्ठ रेजिडेंट इंजीनियर70,000
सीनियर QS और बिलिंग विशेषज्ञ60,000
डिजाइन/योजना/QC/ड्राइंग इंजीनियर40,000 – 45,000
वरिष्ठ डिजाइन विशेषज्ञ (सिविल)85,000

एक बार जान लें चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन: उम्मीदवार RITES की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरते हैं और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करते हैं।
  • दस्तावेज जांच: भेजे गए दस्तावेजों की जांच की जाती है ताकि पता चले कि उम्मीदवार योग्य है या नहीं।
  • शॉर्टलिस्टिंग: योग्य उम्मीदवारों को ही आगे इंटरव्यू के लिए चुना जाता है।
  • इंटरव्यू: चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर होता है, जिसमें अनुभव, ज्ञान और कम्युनिकेशन देखा जाता है।
  • अंतिम चयन: चुने गए उम्मीदवारों का सीवी क्लाइंट को भेजा जाता है और मंजूरी मिलने के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाता है।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment