दिल्ली में विभिन्न पदों पर भर्ती, वरिष्ठ उम्मीदवारों को भी मौका

On: May 13, 2026 12:50 PM
Follow Us:

Delhi State AYUSH Society Vacancy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयुष निदेशालय के अंतर्गत दिल्ली राज्य आयुष सोसायटी (DSAS) ने प्रोग्राम मैनेजर, कंसल्टेंट एनएएम, मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी), योग प्रशिक्षक और फार्मासिस्ट समेत कुल 167 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

RITES में व्यक्तिगत सलाहकार के पदों पर भर्ती, 26 मई तक कर सकते हैं आवेदन
पद का नामकुल पदयूआरओबीसीएससीएसटीईडब्ल्यूएस
एमओ (आयुर्वेद)23 + 2136312
एमओ (होम्योपैथी)21 + 2115313
एमओ (यूनानी)20 + 2115312
योग प्रशिक्षक19105211
सलाहकार एनएएम220000
प्रोग्राम मैनेजर110000
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद)19125200
फार्मासिस्ट (होम्योपैथी)421612374
फार्मासिस्ट (यूनानी)1364210

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता

  1. प्रोग्राम मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ एमबीए (स्वास्थ्य सेवा/मानव संसाधन/स्वास्थ्य प्रशासन) या 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 65,000 वेतन दिया जाएगा
  2. कंसल्टेंट एनएएम पद के लिए उम्मीदवारों को स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 55,000 प्रति माह पारिश्रमिक दिया जाएगा।
  3. मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी) पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएएमएस, BUMS या BHMS डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित स्ट्रीम के दिल्ली राज्य रजिस्टर में नाम दर्ज होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास पब्लिक हेल्थ में कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इस पद पर 40,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 25,000 फिक्स वेतन और 15,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।
  4. योग प्रशिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास योग में डिग्री या कम से कम 1 साल का योग डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को योग प्रमाणन बोर्ड की परीक्षा पास करनी होगी और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 28,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 20,000 फिक्स और 8,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।
  5. फार्मासिस्ट (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी) पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। साथ ही आयुर्वेद, यूनानी या होम्योपैथी स्ट्रीम में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया हो। इस पद पर उम्मीदवारों को 20,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 15,000 फिक्स और 5,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स में 1055 वैकेंसी, 14 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment