NEET Exam Cancelled: मेडिकल प्रवेश नीट परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बीते 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रद्द करने की घोषणा कर दी है। यह फैसला पेपर लीक परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के बीच केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है।
दोबारा आयोजित होगी परीक्षा
अब परीक्षा दोबारा से आयोजित की जाएगी जल्द ही जिसकी नई तारीखों की घोषणा होगी। 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को अब फिर से परीक्षा देनी होगी। सरकार के इस फैसले से स्टूडेंट्स में नाराजगी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि नीट परीक्षा को लेकर विवाद उस वक्त बढ़ा जब राजस्थान सहित देश के कुछ राज्यों में कथित तौर पर परीक्षा का पेपर पहले से उपलब्ध होने की खबरें सामने आईं।
ये मामला सामने आने के बाद परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे। एनटीए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 8 मई को मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास सत्यापन और जांच के लिए भेजा गया था। जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और रिपोर्ट के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। एजेंसी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में छात्रों का भरोसा बनाए रखना सबसे जरूरी है और इसी वजह से परीक्षा रद्द करने का कठिन फैसला लिया गया।
सीबीआई करेगी जांच
अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है। एनटीए की ओर से कहा गया है कि वह जांच एजेंसी को हर तरह का सहयोग देगा और सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज तथा अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
जांच में सामने आएगा कि पेपर लीक नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें कितने लोग शामिल थे। क्या परीक्षा केंद्रों और एजेंसियों के अंदर भी किसी प्रकार की मिलीभगत थी।





