CTET 2026 के लिए CBSE ने जारी किया शेड्यूल, ऐसे करें आवेदन

On: May 12, 2026 12:13 PM
Follow Us:

CTET 2026 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सोमवार से CTET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभियर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

10 जून तक आवेदन करने की तिथि

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों पर भर्ती

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा का 22वां संस्करण 6 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। देश भर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभियर्थी  10 जून, 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर पायेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 जून 2026 है। अगर कोई उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहता है तो इसके लिए 15 से 18 जून 2026 तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद, आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।

कैसे करें आवेदन

जिला न्यायालय अंबाला में क्लर्क पदों पर भर्ती, 28 मई तक कर सकते हैं आवेदन
  1. CTET के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  2. अब होमपेज पर सीटेट सितंबर 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब जरूरी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. अब आवेदन पत्र भरना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  5. इसके बाद, आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  6. अब आप अपना फॉर्म सबमिट कर सकते है व उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment