चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का अभी मिशन मेरिट चल रहा है। हाल ही में सहायक प्रोफेसर साइकोलॉजी (कॉलेज कैडर) के 85 पदों के लिए 324 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। सोमवार को आयोग की ओर से उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इस परीक्षा में 324 उम्मीदवार शामिल हुए थे जिसमें से केवल 3 उम्मीदवार ही न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने में सफल हुए।
3 उम्मीदवार ही परीक्षा में हुए सफल
आयोग की ओर से सार्वजिनक नोटिस जारी किया गया। जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि सहायक प्रोफेसर साइकोलॉजी पद के लिए विज्ञापन संख्या 63/ 2024 के लिए 22 मार्च 2026 को नोलेज टेस्ट आयोजित किया था। इसमें 3 उम्मीदवारों ने न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, इन उम्मीदवारों के रोल नंबर 10936, 11011, 11438 हैं।
रिजल्ट वेबसाइट पर हुआ अपलोड
परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का पात्रता परखने की तिथि घोषित की जाएगी। उसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि केवल 3 उम्मीदवारों ने ही न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं और रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। आयोग द्वारा 02 अगस्त, 2024 को कैटेगरी नंबर 63/2024 के तहत सहायक प्रोफेसर के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।





