Coal India Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। कोल इंडिया लिमिटेड की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 660 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विभिन्न तकनीकी और नॉन-टेक्निकल डिसिप्लिन के तहत भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 12 मई 2026 से शुरू होंगे और 11 जून 2026 तक जारी रहेंगे।
660 पदों पर होगी भर्ती
कोल इंडिया लिमिटेड के तहत कुल 660 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जियोलॉजी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, हिंदी (राजभाषा) और कंपनी सेक्रेटरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं. सबसे ज्यादा पद इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग में रखे गए हैं, जिससे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए यह शानदार मौका है।
कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री या पोस्टग्रेजुएशन होना जरूरी है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कुछ छूट दी गई है। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए और नियमित (फुल-टाइम) कोर्स के माध्यम से प्राप्त की गई हों।
कितनी है आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 साल निर्धारित की गई है। वहीं OBC वर्ग को 3 साल और SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट दी गई है। PwBD उम्मीदवारों को इससे भी अधिक आयु में छूट मिल सकती है। सरकारी नियमों के अनुसार अन्य श्रेणियों को भी छूट दी जाए।
कितना है आवेदन शुल्क
जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये रखा गया है, जिसमें GST भी शामिल है.वहीं SC/ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
- वहां “Career” सेक्शन में जाकर MT भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके अपनी जानकारी भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें।






