BPCL Vacancy 2026: भारत पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की ओर से कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जूनियर एग्जीक्यूटिव, सेक्रेटरी और एसोसिएट एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 17 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग योग्यता वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए भी मौका है।
क्या है शैक्षणिक योग्यता
जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही बीकॉम या बीबीए की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। सेक्रेटरी पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एसोसिएट एग्जीक्यूटिव पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) की डिग्री होना अनिवार्य है।
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा
इन तमाम पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जरूर चेक करें।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले BPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
- उम्मीदवार जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।





