इंटेलिजेंस ब्यूरो का फाइनल रिजल्ट जारी, रोल नंबर से चेक करें अपना रिजल्ट

On: May 5, 2026 12:24 PM
Follow Us:

Intelligence Bureau Security Assistant Result: गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से ‘सिक्योरिटी असिस्टेंट/मोटर ट्रांसपोर्ट’ (SA/MT) परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वो गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट जारी कर सकते हैं। उम्मीदवारों का अंतिम निर्णय  सेलेक्शन टियर-1 (अक्टूबर 2025) और टियर-2 (मार्च 2026) की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार किया जाएगा।

उम्मीदवार कैसे चेक सकते हैं अपना रिजल्ट-

  • परीक्षा परिणाम देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं और Final Result of SA/MT Exam In IB 2025 लिंक पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही एक PDF फाइल डाउनलोड होगी
  • इस पीडीएफ की लिस्ट में अपना रोल नंबर सर्च करें

रोल नंबर के आधार पर जारी होगा रिजल्ट

BPCL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 17 मई तक कर सकते हैं आवेदन

इस बार परीक्षा का परिणाम रोल नंबर के आधार पर जारी होगा। उम्मीदवारों को उनकी रैंक के हिसाब से नहीं बल्कि चयन सूची में मौजूद रोल नंबर के आधार पर स्थिति पता चलेगी। जिन उम्मीदवारों के रिजल्ट में रोल नंबर के साथ (P) लिखा हुआ है इसका मतलब है कि उनका चयन प्रोविजनल (अस्थायी) है। ऐसे उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन शामिल होंगे।

दस्तावेज वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन के लिए अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। यदि किसी उम्मीदवार के दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं, तो उसे आगे की प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपने सभी कागजात तैयार रखें।

Railway NTPC 12th Level Exam 2026: एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का विवरण

कब मिलेगा ऑफर लेटर

इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर (नियुक्ति पत्र) उनकी पात्रता की अंतिम जांच, मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के बाद ही दिया जाएगा। उम्मीदवार गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहे और सूचना आने का इंतजार करें।

10वीं पास युवाओं के लिए इंडियन एयरफोर्स में नौकरी करने का सुनहरा मौका

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment