स्टेनोग्राफर बनने का मौका, SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 15 मई तक कर सकते हैं आवेदन

On: May 4, 2026 12:02 PM
Follow Us:

केंद्रीय कर्मचारी आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पद के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत ग्रेड सी और ग्रेड डी के 731 पदों पर नियुक्तियां की जायेगी। 12वीं पास युवा भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 मई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2026 तय की गई है। जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 20 और 21 मई को करेक्शन विंडो खुलेगी। परीक्षा का आयोजन जुलाई और अगस्त 2026 के बीच हो सकता है।

731 पदों पर होगी भर्ती

SSC CGL 2026: 15 हजार से ज्यादा पदों पर होने वाली है बंपर भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 731 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और संगठनों में की जाएगी। पदों का वर्गीकरण आयोग की ओर से जारी किया जाएगा।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को स्टेनोग्राफी का ज्ञान होना चाहिए।

कितनी है आयु सीमा

बिना परीक्षा बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 13 मई तक कर सकते हैं आवेदन

ग्रेड डी के लिए 18 से 27 वर्ष और ग्रेड सी के लिए 18 से 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया

CRPF के 9000 से अधिक पदों पर निकली है बंपर भर्ती

दो चरणों में चयन प्रक्रिया की जाएगी। पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, इसमें सफल अभ्यर्थियों को स्कूल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जो स्टेनोग्राफी पर आधारित होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment