Bihar Judicial Academy: बिहार ज्यूडिशियल अकादमी पटना की ओर से असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर और सीनियर फैकल्टी मेंबर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। सिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर और सीनियर फैकल्टी मेंबर के 4-4 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवदेन की आखिरी तारीख 7 मई 2026 तक है।
आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता
जो अभियर्थी असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून में डॉक्टरेट (पीएचडी) के साथ एनईटी/जेआरएफ या एलएलएम होना बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही दो सालों का अनुभव भी होना चाहिए।
कैसे होगा चयन
शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर योग्य अभियर्थियों का चयन किया जाएगा। जिन अभियर्थियों का चयन असिस्टेंट रिसर्च स्कॉलर के पद पर होगा उन्हें 27,700 से 44,700 रुपये सैलरी के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं सीनियर फैकल्टी मेंबर पद को हर महीने लिए 51,550 से 63,070 रुपये के बीच सैलरी दी मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
- इन भर्तियों पर आवेदन ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन ही होगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर वैकेंसी से जुड़ी जानकारी मिलेगी और साथ ही एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक भी होगा जिसे अभियर्थियों को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही से भर दें।
- इसके साथ ही सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन पत्र के साथ अटैच कर दें।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘निदेशक, बिहार न्यायिक अकादमी, गाइघाट, पटना – 800007’ पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक के माध्यम से भेज दें।





