Government Job: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में वैकेंसी, 56900 तक मिलेगी सैलरी

On: February 11, 2026 9:08 AM
Follow Us:

Government Job: अगर आप 10वीं पास हैं और भारतीय सेना से जुड़कर सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित 61 कैवलरी यूनिट में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती सईस पद के लिए निकाली गई है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद और वेतनमान

RBI Assistant Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 650 पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अंतर्गत 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

PNB Jobs: पंजाब नेशनल बैंक निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो सामान्य तौर पर उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सरकारी कर्मचारियों को नियमों के अनुसार अधिकतम 35 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है. अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

Indian Airforce Delhi Job: भारतीय वायुसेना दिल्ली में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की जांच की जाएगी. इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment