Ministry of Defence Recruitment: मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में 10वीं पास युवाओं के लिए निकली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

On: February 8, 2026 9:56 PM
Follow Us:

Ministry of Defence Recruitment: नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित ’61 कैवलरी’ में ग्रुप-सी के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। यह भर्ती ‘सईस’ के पदों पर होगी।

कितने पद और कितनी सैलरी?
इस भर्ती के माध्यम से 12 पद भरे जाएंगे। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-1 के तहत 18 हजार रुपये से लेकर 56,900 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी।
इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। सरकारी कर्मचारियों को नियमानुसार 35 वर्ष तक की छूट मिल सकती है।

Group C Bharti: हरियाणा में Group-C के 4227 पदों पर आवेदन शुरू, फटाफट करें चेक

अन्य वर्गों के आयु सीमा की बात करें तो अलग-अलग वर्गों के लिए यह इस प्रकार है:

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।

Steno Recruitment: हरियाणा में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन शुरू, फटाफट करें चेक

ST (अनुसूचित जनजाति): 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए।

कैसे होगा सिलेक्शन?
सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार A4 साइज पेपर पर अपना आवेदन टाइप करवाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पोस्ट द्वारा भेज सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख रोजगार समाचार में विज्ञापन छपने के 21 दिनों के भीतर है। आपकी पोस्टिंग जयपुर या नई दिल्ली में की जा सकती है।

Haryana Jobs: हरियाणा के विभिन्न जिला न्यायालयों में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment