Jobs Haryana

Haryana news : CM मनोहर लाल की घोषणा के बाद डबवाली को पुलिस जिला बनाने की अधिसूचना जारी, ये 7 पुलिस थाने होंगे शामिल

सीएम मनोहर लाल की ओर से डबवाली को पुलिस जिला घोषित किए जाने के बाद अब सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 
 | 
 CM मनोहर लाल की घोषणा के बाद डबवाली को पुलिस जिला बनाने की अधिसूचना जारी, ये 7 पुलिस थाने होंगे शामिल 

Sirsa News: सीएम मनोहर लाल की ओर से डबवाली को पुलिस जिला घोषित किए जाने के बाद अब सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। डबवाली पुलिस अधीक्षक के अधीन अब शहर के साथ पुलिस थाने रहेंगे।

ये पुलिस थाने होंगे शामिल 

डबवाली जिला पुलिस में सरकार की ओर से थाना शहर डबवाली, थाना सदर डबवाली, थाना रोड़ी, पुलिस थाना कलावाली, पुलिस थाना बड़ागुड़ा, पुलिस थाना ओढ़ा और महिला पुलिस थाना डबवाली को शामिल किया गया है। इससे पहले यह सभी थाने सिरसा पुलिस अधीक्षक के अधीन थे।

जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम ने की थी घोषणा

हरियाणा का डबवाली अब पुलिस जिला बना गया है। सरकार की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। यहां अब एक SP समेत 2 DSP की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही 9 इंस्पेक्टर, 36 SI, 57 ASI नियुक्त किए जाएंगे। जिले में 160 हेड कॉन्स्टेबल और 450 कांस्टेबल की भी तैनाती की जाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान 3 महीने में डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की थी।डबवाली से कांग्रेस विधायक अमित सिहाग ने पुलिस जिला बनाने पर सीएम मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।

Latest News

Featured

You May Like