JEE एडवांस्ड डेट जारी :18 मई को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा; 2023 के 12वीं पास नहीं दे सकेंगे
परीक्षा का समय तीन घंटे होगा। इसमें दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल होंगे। कैंडिडेट्स को दोनों पेपर देना कंप्लसरी होगा।
पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर - 2 दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
JEE Advanced के लिए अब 2 ही अटेम्प्ट्स
इस बार ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (JAB) ने JEE एडवांस्ड के लिए अटेम्प्ट नंबर्स को बढ़ाकर दो से तीन कर दिया था। हालांकि, घोषणा के कुछ सप्ताह बाद, 19 नवंबर को JAB ने निर्णय वापस ले लिया। अब पहले की तरह कैंडिडेट्स को दो ही मौके मिलेंगे।
15 नवंबर को JAB मेम्बर्स की मीटिंग में ये तय किया गया कि 2013 में बनाए गए क्राइटेरिया को ही फॉलो किया जाएगा। JAB की मीटिंग में तीन अटेम्प्ट के फैसले को रद्द कर दिया गया। नए फैसले के बाद 2023 में 12वीं पास करने वाले कैंडिडेट्स भी इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे। हालांकि, 21 सितंबर 2023 के बाद जिन कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हुआ है, वो इसके लिए एलिजिबल होंगे।
ऐसे कैंडिडेट्स जो 2023 में 12वीं पास हुए और मेन क्वालीफाई करने के बाद एडवांस्ड में पीछे की रैंक होने पर IIT में एडमिशन नहीं पा सके थे। वे अब इससे बाहर होंगे।
IIT की ओर से अटेम्प्ट को लेकर आखिरी फैसले को इतनी देरी से बदलने पर एक्सपर्ट भी हैरान हैं। डेटा बताते हैं कि 1500 ऐसे छात्र हैं जो NIT में पढ़ रहे थे और JEE मेन के लिए एनरोल कर चुके थे।
पहले जारी किये गए नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया था कि अभी तक JEE मेन्स क्वालिफाई करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स JEE एड्वांस के लिए एलिजिबल होते थे। लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ाई जा सकती है।
गाइडलाइन्स के अनुसार, 1 अक्टूबर, 2000 को या उसके बाद पैदा हुए स्टूडेंट्स ही इस बार JEE एड्वांस दे सकते हैं। हालांकि, SC, ST और PwD कैंडिडेट्स को एज लिमिट में 5 साल की छूट दी गई है।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि अभी तक JEE मेन्स क्वालीफाई करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स JEE एड्वांस के लिए एलिजिबल होते थे। लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ाई जा सकती है।
कैटेगरी वाइज इतने कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे….
जनरल- EWS- 10%
OBC-NCL- 27%
SC- 15%
ST- 7.5%
ओपन फॉर ऑल- 40.5%
PwD- 5% का हॉरिजोंटल रिजर्वेशन