Jobs Haryana

IPS बनने के बाद भी ये महिला अधिकारी नहीं भूली अपनी संस्कृति और परंपरा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

Jobs Haryana आज के समय में हर कोई कामयाब होना चाहता है। लेकिन ज्यादातर देखा गया है कि लोग थोड़ा सा भी आगे बढ़ने पर, या पैसे होने पर सबसे पहले अपनी संस्कृति को ही भूल जाते हैं। ऐसे लोगों का रहन-सहन, बोलने का तरीका तक बदल जाता है। लेकिन हमें एक बात को याद
 | 
IPS बनने के बाद भी ये महिला अधिकारी नहीं भूली अपनी संस्कृति और परंपरा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

Jobs Haryana

आज के समय में हर कोई कामयाब होना चाहता है। लेकिन ज्यादातर देखा गया है कि लोग थोड़ा सा भी आगे बढ़ने पर, या पैसे होने पर सबसे पहले अपनी संस्कृति को ही भूल जाते हैं। ऐसे लोगों का रहन-सहन, बोलने का तरीका तक बदल जाता है। लेकिन हमें एक बात को याद रखना चाहिए कि ज़मीन से जुड़े हुए लोग ही निरंतर सफलता की राह पर होते हैं। जहाँ आजकल लोग पश्चिमी सभ्यता को अपनाने की होड़ में लगे हुए हैं, वही आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी महिला IPS के बारे में बताने जा रहे हैं जो IPS बनने के बाद भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रही।

IPS बनने के बाद भी ये महिला अधिकारी नहीं भूली अपनी संस्कृति और परंपरा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

आज हम जिस महिला IPS के बारे में बताने जा रहे हैं उनका नाम है “मोनिका यादव” ( IPS Monika Yadav) जो राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के गाँव लिसाड़िया की रहने वाली हैं। आजकल सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीर बहुत ज़्यादा वायरल हो रही है जिनमें IPS मोनिका राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा में, माथे पर बिंदी लगाए और गोद में एक नवजात शिशु लिए नज़र आ रही हैं।

IPS बनने के बाद भी ये महिला अधिकारी नहीं भूली अपनी संस्कृति और परंपरा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

मोनिका यादव जो 2014 बैच की IPS ऑफिसर हैं। जो कोई भी इनकी तस्वीर देखता है वो ये नहीं कहता कि ये IPS ऑफिसर हैं। उनकी तस्वीरों को देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे गाँव की कोई महिला हो, लेकिन सच्चाई तो यह है कि वह एक महिला IPS ऑफिसर की तस्वीर है। इन्होंने अपनी तस्वीर के ज़रिए लोगों को यह संदेश दिया है कि आप चाहे कितने भी बड़े पद पर क्यों ना चले जाए, आप अपनी संस्कृति और अपने परंपराओं को कभी ना छोड़े ना हीं उन्हें भूलें।

IPS बनने के बाद भी ये महिला अधिकारी नहीं भूली अपनी संस्कृति और परंपरा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

अगर बात करें उनके जीवन शैली के बारे में तो मोनिका ( IPS Monika Yadav) का जन्म गाँव में होने के कारण इनका पालन-पोषण भी पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में हुआ। इनके पिता का नाम हरफूल सिंह यादव है, जो एक सीनियर आईआरएस है। अपने पिता से ही प्रेरणा लेकर मोनिका भी सिविल सर्विस में जाने का फ़ैसला लिया और अपने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा में 403वीं रैंक प्राप्त कर सफलता पाई।

IPS बनने के बाद भी ये महिला अधिकारी नहीं भूली अपनी संस्कृति और परंपरा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
फिलहाल मोनिका ( IPS Monika Yadav) तिर्वा क्षेत्र की DSP के पद पर कार्यरत हैं। मोनिका आपने क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को सुनने और उनके समस्याओं को समाधान करने के लिए जानी जाती हैं। मोनिका के अपने कार्य के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मोनिका की शादी भी एक IPS ऑफिसर सुशील यादव से हुई है जो वर्तमान समय में राज समंद में SDM के पद पर कार्यरत है। जब मोनिका ने अपनी बेटी को जन्म दिया था उसी समय की तस्वीर लोगों के बीच काफ़ी वायरल हुई।

IPS बनने के बाद भी ये महिला अधिकारी नहीं भूली अपनी संस्कृति और परंपरा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

 

बेटी के साथ-साथ उन्होंने अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। मोनिका हमेशा अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं से जुड़ कर रही हैं। आईएस मोनिका की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसके साथ कैप्शन में यह लिखा गया है कि “ IPS Monika Yadav गाँव लिसाड़िया श्रीमाधोपुर की लाडली। सादगी भरा चित्र पहली बार किसी आईएएस का। जय हिंद जय भारत।” लोग IPS मोनिका की बेटी के जन्म पर उन्हें शुभकामनाएँ भी दे रहे हैं। इस तरह आईएएस मोनिका ( IPS Monika Yadav) अपनी संस्कृति और परंपराओं का पालन कर एक सच्चा देशभक्त होने का फर्ज़ अदा कर रही है। उनके इस देश भक्ति से पूरे देश को इन पर गर्व है।

Latest News

Featured

You May Like