Tue, 23 May 2023
मनाली जाना हुआ अब और भी आसान 4 घंटे छोटा होगा अब आपका सफर
Ravi Jakhar
मनाली जाने वालों के लिए अब और भी सुहावना सफर होने वाला है।
आपको बता दें कि कीरतपुर से मनाली बीच की फोरलेन सड़क का कार्य जोरो शोरो से चल रहा है।
पहले चंडीगढ़ से मनाली जाने के लिए करीब 10 घंटे का समय लगता था।
लेकिन इस सडक का कार्य पूरा होने के बाद इस सफर में 4 घंटे कम लगने वाले है।
टनलों के निर्माणकार्य पूरे होने के बाद चंडीगढ़ से मनाली के लिए मात्र 6 घंटे लगने वाले है।
वहीं, दिल्ली से मनाली पहुंचने में 14 घंटे लगेंगे।
फिलहाल के लिए चंडीगढ़ से मनाली जाने के लिए आप स्वारघाट से आगे फोरलेन से होकर जा सकते है।
दूसरा वैकल्पिक रास्ता इससे थोड़ा आगे पंजपीरी से होते हुए फोरलेन से जा सकते है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन का 15 जून के बाद उद्घाटन कर सकते हैं