Jobs Haryana

Weather Alert: राजस्थान के इन 12 जिलों में पलटेगा मौसम, आंधी और बारिश का अलर्ट जार

 | 
Weather Alert

Weather Alert: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने आज जोधपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने और दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में आगामी तीन-चार दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कोटा-वनस्थली सबसे गर्म

शनिवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान कोटा और वनस्थली में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी, धौलपुर, अंता में दिन का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ।

Latest News

Featured

You May Like