Jobs Haryana

इस देश की अनोखी परंपरा जानकार आप चौंक जाएंगे, यहाँ साल पर जलाई जाती हैं कारें, इस बार 874 गाडिय़ां जलाई

 | 
गाड़िया

फ्रांस की अनोखी परंपरा जानकर आप चौंक जाएंगे। हर साल पहले दिन यहां कारें जलाई जाती हैं। लोग शौक में ऐसा करते हैं। फ्रांस में नए साल के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इस बार 874 कारें जलाई गई हैं। दरअसल हर साल यहां नए साल के मौके पर कारें जलाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

सूत्रों की मानें तो इस बार यह संख्सा काफी कम रही। फ्रांस के इंटीरियर मिनिस्टर गेराल्ड डारमैनिन इस बात की पुष्टि करते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2019 में कुल 1,316 वाहनों को जलाया गया था। कोरोना के बाद लगी पाबंदियों के कारण देश में पुलिस की मौजूदगी हर जगह थी।

इसलिए कारें जलाने के मामले काफी कम सामने आए। जबकि साल 2020 में लॉकडाउन था। इस वजह से पिछले साल कितनी कारें जलीं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई थी। प्रत्येक वर्ष फ्रांस में उन गाडिय़ों को जलाया जाता है, जो खराब और दुर्घटनाग्रस्त हों। या फिर जिनमें इंश्योरेंस संबंधी कुछ दिक्कत हो।

हालांकि बताया जा रहा है कि 2019 की अपेक्षा इस साल कम कारें जलाई गईं। वहीं, इस बार पुलिस भी सख्ती बरत रही है। जिन लोगों ने कारें जलाई हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस ने साल 2019 में 376 लोगों से पूछताछ की थी। जबकि इस बार 441 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


 
जानकारी के अनुसार यूरोपीय देशों में इस तरह का अजीब चलन है। इन देशों की तरह अब फ्रांस में भी नए साल के मौके पर इस तरह कारें जलाई जाती हैं। साल 2005 में हुए दंगों के बाद से फ्रांसीसी शहरों और कस्बों में कारों को जलाया जाना एक वार्षिक घटना जैसा हो गया है। उस समय वहां 8,810 गाडिय़ों को जलाया गया था।

फ्रांस कोरोना से भी अछूता नहीं है। यहां कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। फ्रांस में अब तक एक करोड़ से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ वह दुनिया का छठा ऐसा देश बन गया है जहां सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 2,19,126  मामले दर्ज किए गए हैं।
 

Latest News

Featured

You May Like