Jobs Haryana

1,2,5,10, के ही नहीं, 75, 150, 250 के भी सिक्के बनाता है RBI! आपको चाहिए तो ऐसे ले सकते हैं ये विशेष सिक्के

 | 
RBI Coins

RBI कई विशेष अवसर पर स्मारक सिक्के जारी करता है। ये सिक्के आम चलन में नहीं आते, जिन्हें सिर्फ स्मृति के तौर पर रखा जाता है। ऐसे सिक्के महापुरुषों की वर्षगांठ पर या फिर किसी विशेष दिन पर जारी किए जाते हैं। ये सिक्के अलग अलग मूल्य के होते हैं, जो आम चलन में नहीं है। इन सिक्कों में 75 रुपये, 100 रुपये 150 रुपये, 250 रुपये का सिक्का शामिल है। इसके अलावा भी कई तरह के सिक्के होते हैं।

अक्सर होता है कि लोगों को ऐसे यूनिक सिक्के लेने का मन होता है या फिर जो सिक्कों का कलेक्शन करते हैं वो भी इस तरह के सिक्के रखते हैं। अगर आपको भी आम चलन से अलग अमाउंट के सिक्के चाहिए तो आप आसानी से ये सिक्के ले सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से ये सिक्के लिए जा सकते हैं और आरबीआई से इन सिक्कों को खरीदने का क्या प्रोसेस है…


इस  तरह के होते हैं ये सिक्के?
यह सिक्के अक्सर चांदी में बनाए जाते हैं और उन्हें विशेष मौके पर खास कार्यक्रम में जारी किया जाता है। जिस मौके पर यह सिक्का जारी किया जा रहा है, उस खास मौके की जानकारी सिक्के पर भी होती है और ये एक तरह से आरबीआई की ओर से ट्रिब्यूट होता है। कुछ उदाहरण बताते हैं, जिनसे आप इन स्मारक सिक्कों के बारे में जान सकते हैं।

मदर टेरेसा की जन्मसती पर 100 रुपये का सिक्का जारी किया था।

  • रबींद्रनाथ टेगौर की 150वीं वर्षगांठ पर 150 रुपये का सिक्का जारी किया था।
  • श्यामाचरण लाहिड़ी को लेकर 125 रुपये का सिक्का जारी किया गया था।
  • राज्यसभा के 250वें सत्र पर 250 रुपये का सिक्का जारी किया गया था।
  • इसके अलावा भी कई मौके पर सिक्के जारी किए गए हैं।

ऐसे ले सकते हैं आप भी ये सिक्का
अगर कोई सिक्का लेना चाहता है तो आप इसे ऑनलाइन माध्यम से ले सकते हैं। इसे आप भारत प्रतिभूति मुद्रण और मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड की वेबसाइट के जरिए आप इसे खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाना है, जहां आपको सिक्के के लिंक दिखाई देंगे और वहां आप नॉर्मल ऑनलाइन शॉपिंग की तरह खरीद सकते हैं। ये सिक्के सिल्वर के भी होते हैं और हर सिक्के आधार पर इसकी रेट होती है। ऐसे में आप इसे खरीद सकते हैं।

Latest News

Featured

You May Like