Jobs Haryana

दुबई में पेट्रोल तो काफी सस्ता है, लेकिन वहां आलू-टमाटर के रेट से चौंक जायेंगे आप

 | 
Dubai, Dubai Facts, Dubai news

भारत में लगातार बढ़ते दामों की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें चर्चा में है। जब भी भारत में फ्यूल के रेट बढ़ते हैं तो उन देशों का भी जिक्र भी होता है, जहां पेट्रोल के रेट काफी कम है। इन देशों में दुबई का नाम भी शामिल है। लग्जरी लाइफ के लिए फेमस दुबई में पेट्रोल के रेट काफी कम हैं। लेकिन, कभी आपने गौर किया है कि यहां पेट्रोल के दाम तो काफी कम हैं, लेकिन डेली उपयोग में काम में आने वाले सामान के दाम कितने हैं।

ऐसे में आज जानते हैं कि यहां पेट्रोल के क्या भाव हैं और उसके अलग डेली यूज के सामान की क्या रेट है। इसके बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर दुबई में जीवन यापन करना महंगा है या सस्ता। साथ ही जानते हैं वहां के कई सामानों के रेट और अंदाजा लगाइए कि दुबई कितना महंगा है…

 
यहां सिर्फ पेट्रोल की रेट कम है, बल्कि इसके अलावा अन्य सामानों के रेट काफी ज्यादा है। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर अंदाजा लगाया जाए तो दुबई, दिल्ली के मुकाबले 128 फीसदी ज्यादा महंगा है। अगर कोई बिना रेंट वहां रह रहा है तो चार लोगों के परिवार के लिए महीने भर के लिए दो-ढ़ाई लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा अकेले आदमी के बिना रेंट 70 हजार रुपये तक का खर्चा हो सकता है। वहीं, किराए की बात करें तो दुबई में दिल्ली से काफी महंगा किराया है, जो 400 फीसदी तक ज्यादा है।

 
अगर कोई वहां घूमने जाए तो अच्छे रेस्टोरेंट में एक मील के लिए 35 दिरहम खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं मिड रेंज रेस्टोरेंट में पैसे कम खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा बीयर के लिए 46 दिरहम, डोमेस्टिक बीयर के लिए 45 दिरहम, कोक-पेपी के लिए 4 दिरहम। पानी की बोतल के लिए 1.61 दिरहम खर्च करने पड़ सकते हैं। बता दें कि दुबई का एक दिरहम करीब 20 रुपये के करीब होता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका वहां जाने पर कितना खर्चा हो सकता है।

 
वहीं, अगर डेली सामान की लिस्ट तो आप समझ पाएंगे कि वहां रहना कितना महंगा है…

  1. दूध- 5.87
  2. एक किलो चावल- 7।06
  3. 12 अंडे- 9.25 AED
  4. एक किलो लोकल चीज- 32.24 AED
  5. एक किलो सेब- 7.78 AED
  6. एक किलो केले- 5.98 AED
  7. एक किलो संतरा- 6.04 AED
  8. एक किलो टमाटर- 4.88 AED
  9. एक किलो आलू- 3.65 AED
  10. एक किलो प्याज- 3.10 AED
  11. डेढ़ लीटर पानी की बोतल- 2.09 AED
  12. वाइन की बोतल (मिड रेंज) 50.00 AED
  13. 20 पैक का सिगरेट पैकेट – 22.00 AED

आप इन्हें 20 से गुना करके हिसाब लगा सकते है कि एक सामान खरीदने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Latest News

Featured

You May Like