Jobs Haryana

बुढ़ापे में भी चेहरे की चमक रहेगी बरकरार, अगर देंगे इन बुनियादी बातों पर ध्यान

 | 
 बुढ़ापे में भी चेहरे की चमक रहेगी बरकरार, अगर देंगे इन बुनियादी बातों पर ध्यान
 चेहरा हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है जिस पर महिला और पुरुष दोनों ही खास ध्यान देते हैं लेकिन फिर भी कई बार चेहरे पर मनचाहा निखार नहीं मिल पाता या फिर इसके लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यहां दिए गए टिप्स की मदद से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दमकती त्वचा पा सकते हैं।

हर कोई स्वस्थ और चमकदार त्वचा चाहता है, लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इसके लिए महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत होती है, तो आप गलत हैं। बस जरूरत है उचित देखभाल की। त्वचा की देखभाल से जुड़े कुछ बेहद बेसिक टिप्स हैं, जिन्हें अगर आप नियमित रूप से फॉलो करेंगे तो बुढ़ापे में भी चेहरे की चमक बरकरार रहेगी।

1. हफ्ते में दो बार चेहरे और शरीर की बॉडी स्क्रबिंग जरूरी है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच बादाम का तेल, 1 बड़ा चम्मच जौ का आटा और थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे शरीर पर स्क्रब करें। 10-15 मिनट बाद नहा लें. शरीर पर जमी गंदगी दूर हो जाती है और शरीर चमक उठता है।
2. चेहरे की रोजाना सफाई करना सबसे महत्वपूर्ण कदम है। सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से धो लें, फिर क्लींजर का इस्तेमाल करें और उसके बाद अच्छे से मॉइश्चराइज करें।

3. रोजाना चेहरे की मसाज करने से दोगुना फायदा मिलता है। एक तो इससे चेहरे की चमक बढ़ती है और दूसरा झुर्रियां और डबल चिन की समस्या भी दूर हो जाती है। मालिश के लिए आप बादाम या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. चेहरे को जवां और चमकदार बनाए रखने के लिए खुश रहना और खिलखिलाकर हंसना जरूरी है। हंसने से चेहरे की मांसपेशियां खिंचती हैं। मुस्कुराने से चेहरे की 42 मांसपेशियाँ सक्रिय हो जाती हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं।

5. आहार में प्रोबायोटिक्स की मात्रा बढ़ाएं. प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। पेट साफ रहने से चेहरे पर भी चमक बनी रहती है।

6. फलों को अपने आहार का खास हिस्सा बनाएं. इसके साथ ही जूस भी पिएं। जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

7. त्वचा को स्वस्थ और जवान बनाए रखने के लिए आहार से नमक और चीनी दोनों को हटा दें। इस एक राज को अपनाकर आप 50 की उम्र में भी 30 की दिख सकती हैं।

8. सबसे महत्वपूर्ण बात है नियमित रूप से व्यायाम करना। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर के साथ-साथ चेहरे और बालों को भी फायदा होता है।

Latest News

Featured

You May Like