Jobs Haryana

Skin Care Tips: गर्मी में सिर्फ एक गलती से झुलस सकता है आपका चेहरा, ऐसे करें सनस्क्रीन का इस्तेमाल

 | 
skin care tips
Skin Care Tips: गर्मियों के इन दिनों में सेहद के साथ-साथ त्वचा का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। क्योकिं आजकल की तेज धूप आपके कोमल चेहरे को झुलसा सकती है। त्वचा के लिए खासतौर से यह धूप हानिकारक होती है।

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे सनस्क्रीन लगाने का बेस्ट तरीका। इससे आप धूप की हानिकारक किरणों या कहें यूवी रेडिएशन से बच सकती है। इसके साथ ही टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा। यहां देखिए सनस्क्रीन लगाने का सहीं तरीका

1.    सनस्क्रीन लगाने से पहले सनस्क्रीन की बोतल को अच्छी तरह से शेक करना चाहिए और इसके बाद ही सनस्क्रीन लगानी चाहिए।

2.    सनस्क्रीन को सिर्फ चेहरे पर लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि कानों, गर्दन, गले और हाथ-पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाई जानी चाहिए। हाथ-पैरों के लिए एसपीएफ वाले बॉडी लोशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

3.    सनस्क्रीन दिन में लगाने के लिए अपने पास सनस्क्रीन स्टिक रखी जा सकती है या फिर एसपीएफ वाले कॉम्पेक्ट पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे मेकअप भी खराब ना हो और दिन में कई बार सनस्क्रीन लगाई जा सके।

4.    एक बार में 30 एमएल तक सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक इंच की गोलाई के बराबर सनस्क्रीन लें और इसे पूरे चेहरे पर डॉट-डॉट करके लगाएं और मलें।

5.    हर 2 घंटे में सनस्क्रीन लगाई जानी चाहिए। कोशिश करें कि आप चाहे कहीं भी हों हर दूसरे घंटे में चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं।

6.    सनस्क्रीन को धूप में निकलने से 20 से 30 मिनट पहले लगाना चाहिए। सनस्क्रीन को सही तरह से एब्जॉर्ब होने में इतना ही समय लगता है। हालांकि, बहुत सी ऐसी सनस्क्रीन भी आती हैं जिनका त्वचा पर तुरंत असर नजर आने लगता है।

7.    कई लोगों का यह सवाल रहता है कि चेहरे पर पहले क्या लगाना चाहिए, सनस्क्रीन या मॉइश्चराइजर। इसका सही जवाब है कि चेहरे पर पहले मॉइश्चराइजर लगाया जाता है और उसके बाद सनस्क्रीन लगानी चाहिए।

Latest News

Featured

You May Like