Jobs Haryana

Sapna Chaudhary: कान फिल्म फेस्टिवल में दिखेंगी हरियाणवी सुपर स्टार सपना चौधरी, प्रदेश के लिए गौरव का पल, जानें कैसा था सफर

 | 
sai baba

Sapna Chaudhary in Cannes festival 2023: हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी पहले ही देश और दुनिया में अपने नाम की चमक दिखा चुकी हैं। अब इसी कड़ी में सपना एक और मुकाम हासिल करने जा रही हैं।

 

 

जी हां, अपने प्रशंसकों के लिए सपना एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। सपना चौधरी अब कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद सपना चौधरी ने साझा की है।

 

कान फ़िल्म फेस्टिवल में देसी क्वीन

 

सपना चौधरी के ऑफिशियल मीडिया हैंडल की तरफ जारी बयान के मुताबिक 16 मई से 27 मई कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल आयोजित हो रहा है। जिसमें सपना चौधरी भी हिस्सा ले रही है। आपको बता दें कि इसमें सारा अली ख़ान और मानुषी छिल्लर भी डेब्यू करेंगी। वहीं इसी फिल्म फेस्टीवल में सपना चौधरी भी अपना डेब्यू करेंगी।

 

हरियाणवी इंडस्ट्री के गर्व के पल

 

 

हरियाणा और हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए यह बेहद ही गर्व की बात है कि रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली रीजनल कलाकार के रूप में सपना चौधरी होंगी। यह सपना चौधरी की तरफ से नया रिकॉर्ड होगा।

 

सपना चौधरी ने कहा कि मैं अपना कल्चर प्रेजेंट करुंगी और हरियाणा की माटी की सुगंध वहां पर पहुंचने की कोशिश करुंगी।

 

सपना चौधरी का सपना

 

अपको यहां ये भी बता दें कि सपना कई मंचों से ये बात कह चुकी हैं कि वो आखिरी दम तक हरियाणा और हरियाणवी संस्कृती के लिए काम करेंगी। जिसके लिए सपना कई प्रोजेक्ट पर काम भी कर रही हैं। हरियाणा की संस्कृती को बुलंदियों तक ले जाना सपना चौधरी का सपना है। जिसके लिए वो काम भी कर रही हैं।

 

कौन हैं सपना चौधरी ?

 

 हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को भला कौन नहीं जानता है। छोटे-छोटे कार्यक्रमों से डांस की शुरुआत करने वाली सपना आज एक बड़ा नाम है।

 

बता दें कि सपना चौधरी अपने नृत्य प्रदर्शन के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इसके साथ ही सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए 'बिग बॉस' के ग्यारहवें सीजन में भाग लेने के बाद सपना ने काफी लोकप्रियता हासिल की। 

 

यहां तक कि भोजपुरी इंडस्ट्री में बड़े-बड़े सितारों के साथ भी सपना काम कर चुकी हैं, जिनमें से 2 नाम खेसारी लाल यादव और पवन सिंह हैं।

बहरहाल हरियाणा और हरियाणवी इंडस्ट्री में इस बात की धूम है कि सपना चौधरी को ये मुकाम हासिल हुआ है। हर कोई उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दे रहा है। ये पूरे हरियाणा के लिए गर्व का पल है।

Latest News

Featured

You May Like