Jobs Haryana

India Post UP GDS Jobs- ग्रामीण डाक सेवक के 4259 पदों पर भर्ती, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, ऐसे चेक करें

 | 
India Post UP GDS Result 2022
 

India Post UP GDS Result 2022: आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों का चयन आवेदन किए गए पदों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया गया है। उम्मीदवारों को अब अपने मूल दस्तावेजों को संबंधित प्राधिकरण से सत्यापित कराना होगा। 

4259 उम्मीदवार हुए चयनित
इंडिया पोस्ट, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए जारी की गई सूची के अनुसार कुल 4259 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

मेरिट के आधार पर हुआ चयन
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों का चयन आवेदन किए गए पदों के अनुसार मेरिट के आधार पर किया गया है। उम्मीदवारों को अब अपने मूल दस्तावेजों को संबंधित प्राधिकरण से सत्यापित कराना होगा। 

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  

1. सबसे पहले उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे India Post UP GDS Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम की सूची एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी। 
4. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के प्रिंट भी निकलवा लें।

इंडिया पोस्ट, उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इंडिया पोस्ट ने यह सूची अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर सूची चेक कर सकते हैं। 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य सर्किल के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और नई दिल्ली के परिणाम शामिल हैं। इन सर्किल के परिणाम आने वाले हफ्तों में जारी हो सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

Latest News

Featured

You May Like