Jobs Haryana

HSSC Result 2022: HSSC ने Assistant Revenue Clerk भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, फटाफट यहाँ से देखें अपना रिजल्ट

 | 
haryana-staff-selection-commission-

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सहायक समीक्षा क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह हरियाणा एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क के कुल 755 पदों पर भर्तियां निकली थी। इस भर्ती के लिए 12 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 90 अंकों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। उम्मीदवारों को 10 अंक सामाजिक आर्थिक प्रमाण पत्र के दिए जाने थे। आयोग की और से जारी किए गए मेरिट सूची में 1506 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

क्या होगा अगला चरण?
मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 10 और 11 फरवरी 2022 को पंचकूला के सेक्टर 5 परेड मैदान में आना होगा। उम्मीदवार अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, उनकी प्रति, अपना आवेदन पत्र और एक वैद्य प्रमाण पत्र लेकर पहुंचे। इस प्रक्रिया के बाद आयोग द्वारा अंतिम परिणाम जारी किए जाएंगे।


ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

1. सबसे पहले उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं।

2.वअब होम पेज पर दिखाई दे रहे साहयक समीक्षा अधिकारी /Assistant Revenue clerk परीक्षा के परिणाम से सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर मेरिट सूची एक पीडीएफ के रूप में खुल जायेगी।

4. इसे चेक कर के आगे की जरुरत के लिए डाऊनलोड कर लें।

Latest News

Featured

You May Like