Stenographer Recruitment: हरियाणा में 1952 स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

On: February 8, 2026 6:54 AM
Follow Us:

Stenographer Recruitment: हरियाणा स्टाफ सिलेक्श कमीशन ने ग्रुप-सी के पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस भर्ती के जरिए सरकारी विभागों में कुल 1952 स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

RBI Assistant Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 650 पदों पर निकली भर्ती

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहल उम्मीदवारों को सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार को नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी जानकारी दर्ज करें।
आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का HSSC CET (ग्रुप-सी) परीक्षा पास होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग से जुड़ी दक्षता भी मांगी गई है।

PNB Jobs: पंजाब नेशनल बैंक निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

Indian Airforce Delhi Job: भारतीय वायुसेना दिल्ली में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के तहत सैलरी दी जाएगी। इस पद पर 19,900 रुपये से 63,200 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment