Jobs Haryana

JCB तो कंपनी का नाम है, तो इस गाड़ी का असली नाम क्या है?

 | 
jcb original name

शायद आपको भली-भांति याद है, एक बार ट्विटर पर कैसे ‘JCB Ki Khudai’ ट्रेंड करने लगा था! आपने कई कंट्रक्शन इलाकों पर एक पीले रंग की मशीन से खुदाई या तोड़फोड़ जैसे काम होते हुए जरुर देखा होगा। इस मशीन की खास बात ये होती है कि इस दोनों तरफ से ऑपरेट किया जाता जा सकता है। कहीं गड्ढा करने के लिए तो कहीं कुछ तोड़फोड़ के लिए। इस मशीन पर बड़े-बड़े अक्षरों में JCB ही लिखा दिखाई देता है और आमतौर पर इसे लोग JCB मशीन के नाम से ही जानते हैं।

लेकिन आपको बता दे की जो लोग इसे जेसीबी कहते हैं, वो बिलकुल गलत है। क्योंकि, इसे जो जेसीबी कहा जाता है तो वो तो एक कंपनी का नाम है। लेकिन सवाल ये है कि अगर JCB इसकी कंपनी का नाम है तो इस मशीन जिसे आप jcb कहते हैं उसका नाम क्या है? जैसे एक कार होती है, वो अलग अलग कंपनियों की होती है, जैसे- मारुति, बीएमडब्ल्यू, हुंडई या कोई और। वैसे ही जेसीबी एक कंपनी का नाम है और गड्ढा करने वाली इस मशीन का नाम कुछ और है… ऐसे में जानते हैं आखिर ये कौन-सी मशीन है और कार की तरह इस कैटेगरी के वाहनों को क्या कहा जाता है…


ये हैं इसका सही नाम:- 
दरअसल, इस वाहन का नाम है ‘Backhoe Loader’, जिसे बैकेहो लोडर कहा जाता है। यह दोनों तरह से काम करती है और इसे चलाने का तरीका भी काफी अलग होता है। इसे स्टेरिंग के बजाय लीवर्स के माध्यम से हैंडल किया जाता है। इसमें एक साइड के लिए स्टेयरिंग लगी होती है, जबकि दूसरी तरफ क्रेन की तरह लीवर लगे होते हैं। इस मशीन में एक तरफ लोडर लगा होता है, जो बड़ा वाला हिस्सा होता है। इससे कोई भी सामान उठाया जाता है, जिसे कहीं काफी मिट्टी पड़ी है तो उसका इस्तेमाल किया जाएगा।

इसके अलावा दूसरी तरफ इसमें एक साइड बकैट लगा होता है। वहीं ये Backhoe से जुड़ा होता है और इससे ऑपरेट होता है। यह इससे ही बकैट को उठाया जाता है। वैसे यह एक तरह का ट्रैक्टर होता है। इसके प्रमुख तौर पर इन हिस्से होते हैं, जिसमें टैक्टर, लोडर और बैकहो का शामिल है। वहीं, इनके साथ ही एक केबिन होता है और इसमें टायर के साथ ही स्टैब्लाइजर लैग्स भी होते हैं। जो अलग पार्ट से मिलकर एक मशीन बनती है।

क्या है जेसीबी?
जेसीबी इंडिया की देश में पांच फैक्ट्री और एक डिजाइन सेंटर है। जेसीबी ग्रुप की छठीं फैक्ट्री इस समय गुजरात के वडोदरा में बन रही है। कंपनी ने भारत में बनी मशीनों का निर्यात 110 से ज्यादा देशों में किया है। इन्हें जेसीबी के वन ग्लोबल क्वाल्टी स्टैंडर्ड के अनुसार डिजाइन और बनाया गया है। जेसीबी के 60+ डीलर्स और 700 आउटलेट हैं। इसके कई तरह के प्रोडक्ट होते हैं, जिसमें Backhoe loaders, Compactors, Excavators, generators, Mini Excavators, Skid Steer Loaders आदि शामिल हैं।

Latest News

Featured

You May Like