PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

On: February 7, 2026 7:41 PM
Follow Us:

PNB Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत विभिन्न शाखाओं में कुल 5,138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

जरूरी तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

RBI Assistant Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 650 पदों पर निकली भर्ती

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रुजेएट होना जरूरी है।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की 1 जनवरी 2026 तक आवेदक की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है, जहां के लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

PNB Jobs: पंजाब नेशनल बैंक निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

सिलेक्टिड उम्मीदवारों को उनकी पोस्टिंग के आधार पर मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी शाखाओं में तैनात प्रशिक्षुओं को 12,300 रुपये प्रति माह, जबकि मेट्रो शहरों की शाखाओं में तैनात होने वालों को 15,000 रुपये हर महीने मिलेंगे।

आवेदन शुल्क

Indian Airforce Delhi Job: भारतीय वायुसेना दिल्ली में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

सामान्य, OBC और EWS (पुरुष) वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपये फीस देनी होगी। सामान्य, OBC और EWS महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये फीस देनी होगी। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 236 रुपये देने होंगे।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment