Jobs Haryana

Politics News: हरियाणा के ये मुक्केबाज का हेमा मालिनी के खिलाफ हो सकता है मुकाबला, मथुरा से चुनाव लड़वाने की चर्चा

 | 
politics news
Politics News: लोकसभा चुनाव होने वाले हैं इससे पहले राजनीति गलियारों में हलचल मची हुई है। हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर(Vijender Singh) सिंह की यूपी के मथुरा लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा बनी हुई है। अगर मथुरा सीट पर टिकट मिलती है तो बीजेपी से हेमा मालिनी और विजेंदर सिंह (Vijender Singh) आमने सामने होंगे।

इससे पहले विजेंदर सिंह (Vijender Singh) का राजनीतिक सफर अच्छा नहीं रहा है। 2019 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा।

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह (Vijender Singh) शामिल हुए थे। इसके साथ ही वह लगातार अपने बयानों में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं।

3 महीने पहले किए ट्वीट से सबको चौंकाया

बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijender Singh) ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ''राजनीति को राम-राम भाई''। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि इसके बाद में उन्होंने इस खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था।

2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था
इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी।

साउथ दिल्ली सीट से चुनाव हारे

साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस ने साउथ दिल्ली सीट से विजेंदर सिंह (Vijender Singh) को मैदान में उतारा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह (Vijender Singh) जाट समुदाय से आते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

बॉलीवुड में भी रहे एक्टिव
विजेंदर सिंह (Vijender Singh) ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म को औसत से ऊपर रिव्यू मिले थे। इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई जाने वाली एक फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि नहीं की।

ड्रग तस्कर के साथ जुड़ा नाम
पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपए की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार भी की थी।

तस्‍कर के घर में बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijender Singh) की तस्वीर मिली तो घर के बाहर उनकी पत्‍नी के नाम रजिस्‍टर्ड कार भी बरामद की गई थी। हालांकि इस पूरे मामले में विजेंदर और उनकी पत्‍नी अर्चना ने पुलिस से पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था।


 

Latest News

Featured

You May Like